Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः नूरानपुर श्री राम कथा के समापन पर आज पहुंचेंगे सीएम योगी! सुरक्षा के कड़े इंतजाम


बीसलपुर। तीन नवंबर को सीएम योगी आदित्यनाथ नूरानपुर के गोरक्ष पीठ आश्रम पर सुवह 12.05 मिनट पर पहुंचेंगे।26अक्टूवर से चल रही नौ दिवसीय श्रीराम कथा के समापन समारोह में शामिल होंगे । सीएम योगी के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है उनके दौरे को लेकर हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पीलीभीत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक समेत जिले के तमाम अधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं डीएम और एसपी स्वयं अधिकारियों को तय समय-सीमा में सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं और स्वयं मानीटरिंग में जुटे हुए हैं । हेलीपैड, कार्यक्रम स्थल और पंडाल पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि मुख्यमंत्री के आगमन के समय कोई अव्यवस्था उत्पन्न न हो। सीएम योगी के दौरे को लेकर आश्रम में हेलीपैड तैयार किया जा रहा है । अधिकारी हेलीपैड की मजबूती, हेलीकॉप्टर उतरने की व्यवस्था, साफ सफाई और बेरिकेटिंग का निरीक्षण कर रहे हैं इसके साथ आसपास की सुरक्षा व्यवस्था , रुट डायवर्जन और यातायात व्यवस्था की तैयारियां जारी है।

सीएम के दौरे को लेकर बरेली मंडलायुक्त और डीआईजी नूरानपुर आश्रम पहुंच गए हैं जनपद के अलावा भारी पुलिस फोर्स भी मौके पर मौजूद है। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम, कोई सरकारी लोकार्पण प्रस्तावित नहीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नूरानपुर दौरा एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निर्धारित है इस दौरान किसी सरकारी परियोजना का लोकार्पण प्रस्तावित नहीं है। प्रशासन की प्राथमिकता सीएम के दौरे को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने की है इसके लिए मंडल से लेकर जिले के तमाम अधिकारी लगातार तैयारियों की निगरानी में जुटे हुए हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |