पीलीभीतः गाटा संख्या 421 पर दीपक खंडेलवाल ने जताया मालिकाना हक! दादा के नाम दर्ज होने का दावाय जमीन की पैमाइश को लेकर अहमदनगर में गहराया विवाद
November 13, 2026
पूरनपुर। नगर के मोहल्ला अहमदनगर में गाटा संख्या 421 की जमीन को लेकर विवाद गहरा गया है दीपक खंडेलवाल ने जमीन पर अपने परिवार का मालिकाना हक जताते हुए कहा है कि राजस्व अभिलेखों में उनके दादा का नाम दर्ज है इसके बावजूद जमीन को लेकर विरोध और आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है मामले में दूसरे पक्ष की ओर से कोतवाली में तहरीर देकर कब्जे की कोशिश और सांप्रदायिक टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाया गया है दीपक खंडेलवाल के मुताबिक, संबंधित जमीन उनके दादा के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज है ऐसे में जमीन के स्वामित्व का निर्धारण केवल आरोप-प्रत्यारोप से नहीं, बल्कि राजस्व अभिलेखों और मौके की पैमाइश के आधार पर होना चाहिए उनका कहना है कि प्रशासन को पुराने दस्तावेजों की जांच कर जमीन की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि 12 नवंबर को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे गाटा संख्या 417 के खाली प्लॉटों पर कब्जे का प्रयास किया गया विरोध करने पर कथित सांप्रदायिक टिप्पणियां किए जाने का भी आरोप लगाया गया है शिकायतकर्ताओं का कहना है कि संबंधित क्षेत्र में लोगों ने रजिस्ट्री-बैनामे के आधार पर मकान बनाए हैं और निर्माण कार्य में बाधा डाली जा रही है बताया गया कि इससे पहले 21 सितंबर को भी गाटा संख्या 421 को लेकर विवाद हुआ था उस समय राजस्व टीम ने मौके पर जांच की थी और संबंधित पक्षों को न्यायालय जाने की सलाह दी गई थी अब दोबारा विवाद सामने आने के बाद जमीन की पैमाइश और अभिलेखों की जांच की मांग उठ रही है मामले में कोतवाल पवन पांडेय ने बताया कि राजस्व विभाग से जमीन की पैमाइश कराई जाएगी अभिलेखों और जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
