Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

फुरसतगंज: राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय में धूमधाम से मना प्रथम विश्वविद्यालय दिवस


फुरसतगंज/अमेठी। राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय में प्रथम विश्वविद्यालय दिवस हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद कार्यक्रम आयोजित किए गए। समारोह की मुख्य अतिथि पद्मश्री प्रो. संघमित्रा बंद्योपाध्याय, पूर्व निदेशक भारतीय सांख्यिकी संस्थान कोलकाता रहीं। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) भृगु नाथ सिंह सहित शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद प्रो. पंकज सिंह, डीन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने स्वागत संबोधन प्रस्तुत किया। कुलपति प्रो. भृगु नाथ सिंह ने विश्वविद्यालय की स्थापना से अब तक की विकास यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उत्कृष्टता हासिल करना महत्वपूर्ण है, लेकिन उसे निरंतर बनाए रखना उससे भी बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने प्रतिभा, संसाधन, सुशासन और उत्कृष्टता की संस्कृति को विश्वविद्यालय की प्रगति के चार प्रमुख स्तंभ बताया। मुख्य अतिथि पद्मश्री प्रो. संघमित्रा बंद्योपाध्याय ने विश्वविद्यालय की प्रगति की सराहना करते हुए विमानन एवं एयरोस्पेस क्षेत्र में कौशल विकास, अनुसंधान और नवाचार पर जोर दिया। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, जनरेटिव एआई और ड्रोन तकनीक को भविष्य की महत्वपूर्ण तकनीक बताते हुए विद्यार्थियों को रचनात्मक सोच और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रो. मनीष शर्मा ने विश्वविद्यालय की प्रमुख उपलब्धियों एवं शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के त्रैमासिक न्यूजलेटर का विमोचन भी किया गया। शिक्षण, अनुसंधान, संस्थागत विकास और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए शिक्षकों एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं और दीक्षांत समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। समारोह के तहत विद्यार्थियों और कर्मचारियों के बीच मैत्रीपूर्ण फुटबॉल मैच आयोजित हुआ। वहीं सांध्यकालीन सत्र में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में आकर्षण बढ़ाया। मंच संचालन हिंदी अधिकारी श्वेतांशु शेखर ने कियज्ञं उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय की स्थापना 18 नवंबर 2013 को संसद द्वारा पारित राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय अधिनियम के अंतर्गत हुई थी। इसी ऐतिहासिक तिथि की स्मृति में प्रथम विश्वविद्यालय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।


पद्मश्री प्रो. संघमित्रा बंद्योपाध्याय रहीं मुख्य अतिथि, उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी हुए सम्मानित

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |