Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

जगदीशपुर: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 130 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ


जगदीशपुर/अमेठी। जगदीशपुर विकासखंड के डाक बंगला परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। समारोह में जगदीशपुर, बाजार शुक्ल और जायस क्षेत्र से आए कुल 130 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। इनमें 15 जोड़े मुस्लिम समुदाय के भी शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हिंदू रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराया गया। वर-वधुओं ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और जीवनभर एक-दूसरे का साथ निभाने का संकल्प लिया। वहीं मुस्लिम समुदाय के जोड़ों का निकाह धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार संपन्न कराया गया। इस आयोजन में विभिन्न समुदायों के लोगों की सहभागिता सामाजिक समरसता और आपसी सौहार्द की मिसाल बनी। समारोह में नवविवाहित जोड़ों और उनके परिजनों में खासा उत्साह देखने को मिला। शासन की ओर से निर्धारित व्यवस्था के तहत सभी नवदंपतियों को गृहस्थी शुरू करने के लिए घरेलू उपयोग की आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। इसके साथ ही प्रत्येक पात्र जोड़े के खाते में 64 हजार रुपये की धनराशि भेजे जाने की जानकारी दी गई। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक संपन्न कराना और नवदंपतियों को नई गृहस्थी बसाने में आर्थिक सहयोग देना है। कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने आयोजन की व्यवस्थाओं में सहयोग किया। इस अवसर पर जगदीशपुर के एडीओ पंचायत सुनील कुमार तिवारी, सिंहपुर के एडीओ पंचायत प्रवीण कुमार शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से एक ही परिसर में 130 जोड़ों का विवाह संपन्न होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |