Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः योगी के पीलीभीत दौरे पर कांग्रेसियों पर पुलिस का पहरा, बिना आदेश हाउस अरेस्ट करने का आरोप! कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर लगाया तानाशाही का आरोप, कहा,विपक्ष की आवाज दबाने का हो रहा प्रयास


पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पीलीभीत दौरे के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों को कथित तौर पर हिरासत में लेने और हाउस अरेस्ट किए जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। कांग्रेस ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे लोकतंत्र पर हमला और विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश करार दिया है।कांग्रेस प्रवक्ता हेमंत मिश्रा एडवोकेट ने आरोप लगाया कि शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकृष्ण गंगवार, छात्र कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा और जिला महासचिव मो. अजीम को बिना किसी लिखित आदेश और कानूनी आधार के हाउस अरेस्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकृष्ण गंगवार अपने आवास पर मौजूद नहीं हैं, इसके बावजूद पुलिस उनके घर पर बैठी हुई है।हेमंत मिश्रा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार लोकतंत्र की हत्या कर तानाशाही रवैया अपना रही है। विपक्षी नेताओं को बिना किसी आदेश के नजरबंद करना पूरी तरह गैरकानूनी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विपक्ष से भयभीत है और कांग्रेस पदाधिकारियों को हिरासत में लेकर उनकी आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।कांग्रेस प्रवक्ता ने पुलिस की इस कार्रवाई को निंदनीय बताते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करना विपक्ष का अधिकार है। कांग्रेस इस तरह की कार्रवाई से पीछे हटने वाली नहीं है और लोकतांत्रिक विरोध जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |