फरीदपुर /बरेली ।नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने दो युवकों पर उसके साथ चाकू की नोक पर एक वर्ष तक दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि दोनों ने उसे करीब एक साल तक डरा-धमकाकर परेशान किया और ब्लैकमेल किया।
पीड़ित महिला ने थाना पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि उसके मोहल्ले के ही दो युवक आकाश और अशोक उसका राशन कार्ड बनवाने के लिए पहले से ही उसके घर आना-जाना शुरू कर दिया था। उसका पति बाहर मजदूरी करता है वह घर पर अपने दो बच्चों के साथ रहती है। आरोप है कि उक्त दोनों लोग एक दिन उसके घर पर कोल्ड ड्रिंक लेकर आए और जबरदस्ती तीन गिलास मंगवा कर इसके बाद आकाश ने उसे नमकीन लाने को कहा जब वह नमकीन लेने किचन में चली गई तभी दोनों लोग उसके साथ जबरदस्ती कोल्ड ड्रिंक पीने को कहने लगे तभी उसने कोल्ड ड्रिंक पी ली थोड़ी देर बाद उसे नहीं पता उसके साथ दोनों ने क्या-क्या गलत काम किये । महिला का आरोप है इसी दौरान उन्होंने उसके आपत्तिजनक वीडियो एवं फोटो बना लिये और अगले दिन दोनों घर पर फिर आए और मुझे मेरी वीडियो दिखाई जब उसने वीडियो फोटो डिलीट करने को कहा तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और चाकू की नोक पर फिर उसके साथ दोनों ने दुष्कर्म किया। और कहा यह बात अपने पति या किसी और से कहीं तो जान से मार देंगे और वह सभी के सामने तमाम अश्लील फोटोग्राफ एवं वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार परेशान कर रहे है।
महिला ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि आरोपी उसका पीछा करते थे, गाली-गलौज करते थे और जान से मारने की धमकी देते थे। इससे वह काफी डर और मानसिक तनाव में है।
महिला के पति को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने आरोपियों से वीडियो डिलीट करने को कहा, लेकिन आरोप है कि उन्होंने मना कर दिया। शिकायत में 7 नवंबर 2026 को दोनों पक्षों के बीच हाथापाई होने का भी जिक्र है।
पुलिस ने महिला की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वही इस घटना के मामले में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और वीडियो तथा मोबाइल से जुड़ी जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
