Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

फरीदपुर: भाजपा के महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की नवनियुक्त महिला पदाधिकारियो का ईशान ग्वाल ने किया स्वागत


फरीदपुर/बरेली। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के  द्वारा  भाजपा जिला आंवला के महिला मोर्चा  के नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में फरीदपुर भाजपा कार्यालय पर स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। समारोह में कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और नई जिम्मेदारी मिलने पर पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई द्वारा महिला मोर्चा जिला कार्य समिति अवाला बरेली मे फरीदपुर की पूर्व पालिका अध्यक्ष पूनम गुप्ता, पूनम सिंह, दीपक अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष एवं अर्चना राज को जिला मंत्री बनाया गया है। नवनियुक्त महिला जिला पदाधिकारीयों का विधायक पुत्र ईशान ग्वाल द्वारा भाजपा कार्यालय पर पदाधिकारियों का फूल माला,पटका पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर भव्य स्वागत किया गया। सम्मान समारोह में वक्ताओं ने कहा कि संगठन में पद मिलना सम्मान के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय और सक्रियता के साथ संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाना चाहिए। इस अवसर पर विधायक पुत्र ईशान ग्वाल एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमर सिंह वर्मा, प्रतुल अग्रवाल, ब्रह्मा शंकर गुप्ता, सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। समारोह के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को पार्टी से जोड़ने तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि महिला मोर्चा सहित सभी मोर्चों की संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका है। महिला पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी से महिलाओं से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने और उन्हें संगठनात्मक गतिविधियों में अधिक अवसर देने में मदद मिलेगी। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। साथ ही संगठन की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करेंगे। कार्यक्रम का समापन आपसी सौहार्द और संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |