जगदीशपुरः एसडीएम-तहसीलदार ने कोटेदारों को किया जागरूक
November 13, 2026
जगदीशपुर/अमेठी। आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एसडीएम तहसीलदार ने तीन बिंदुओं फर चर्चा करते हुए कोटेदारों को जागरूक किया। जगदीशपुर विकास खंड कार्यालय के सभागार में एसडीएम नीतेश राज व तहसीलदार राहुल सिंह ने आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए कोटेदारों की मीटिंग बुलाकर उन्हें जागरूक करते हुए कहा कि सरकार के मंशानुरूप कार्य करने मे कोई कोर कसर बाकी ना रखा जाए समस्त कोटेदारों की जिम्मेदारी है कि प्रथम बिंदु के अंतर्गत अट्ठारह वर्ष पूर्ण कर चुके नव युवक व युवतियों को चिन्हित करके उन्हें मतदाता बनने हेतु उनका मतदाता फार्म भरवाकर मतदान देने योग्य बनाए वहीँ जो युवक विवाह के बंधन मे बंध चुके हैं उनकी पत्नियों की तलाश कर उनका भी फार्म भरवाए। दूसरा अहम बिंदु है जनगणना जिसमें शिक्षक घर घर जाकर लोगों से चालिस प्रश्न पूंछे जाएंगे जिसमे जन्म, उम्र, नाम, पता व शैक्षिक योग्यता आदि जिसका सही उत्तर देना सबकी जिम्मेदारी है सभी कोटेदार मिलकर जनगणना कार्य मे सहयोग करें तीसरा बिंदु किसानों से जुडा हुआ मशीन से धान कटाने के बाद खेतो मे पडी पराली का है जिसमें सभी किसानों को सुझाव दिया गया कि यदि खेतो मे पराली जलाई गई तो 15 से बीस हजार रुपये जुर्माना वसूला जा सकता है इसलिए खेतों मे पराली कतई ना जलाएं वहीँ पराली जलाने के बाद खेतो मे मौजूद पोषक तत्व जलकर राख हो जाते हैं जिससे अनाज की उपज कम हो सकती है। इस अवसर पर एसडीएम तहसीलदार पूर्ति निरीक्षक खुश्बू श्रीवास्तव समेत तमाम कोटेदार मौजूद रहे।
