आदर्श प्रताप सिंह
जायस/अमेठी। जनपद के बहादुरपुर विकासखंड स्थित गुरु गोरखनाथ रेलवे स्टेशन पर भ्रष्टाचार का बोलबाला इस कदर फैला हुआ है कि यदि गरीब यात्रियों को पानी पीना हो तो रेलवे स्टेशन पर लगी दोनों जगहों की टोटियां और दोनों नल विगत कई महीनों से सूखे पड़े हुए हैं वहीं स्टेशन पर बने शौचालय की स्थिति तो और भी दयनीय है शौचालय में हमेशा ताला लगा रहता है वहीं ग्रामीणों की माने तो इसकी शिकायत भी की जा चुकी है लेकिन स्टेशन पर रेलवे पुलिस फोर्स नहीं है इसीलिए टोटियां चोरी हो जाती हैं स्टेशन मास्टर बार बार इसी बात का हवाला दे देते हैं । जो कि अपने आप में काफी सवाल खड़े कर देता है वहीं क्षेत्रीय यात्रियों का कहना है कि उन्होंने कई बार इसकी शिकायत की लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की आँख खुलने का नाम नहीं ले रही है । वहीं इसी रेलवे स्टेशन पर हाल में ही करोड़ों की लागत से बने अंडरग्राउंड पास पर भी लोगों ने सवाल उठाते हुए भारी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है लोगों का कहना है कि स्कूली बच्चों और किसानों को मिलकर रोजाना लगभग दस हजार लोग इसी रास्ते से आवाजाही करते हैं लेकिन दुर्भाग्य की बात यह है कि बिना बारिश के भी अंडरग्राउंड में लगातार जलभराव बना रहता है जिससे स्कूली बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, और रात के समय आवाजाही करना लोगों के लिए और भी दुर्घटनापूर्ण बना रहता है क्यूंकि अंडरपास में किसी भी तरह के उजाले की व्यवस्था नहीं है इस पर लोगों ने इस रेलवे स्टेशन का नाम पहले जायस था जिसे बदलकर गुरु गोरखनाथ धाम कर दिया गया जिस पर अब लोग कह रहे हैं कि केवल नाम बदलने से विकास नहीं बदलता । फिलहाल देखने वाली बात यह होगी कि क्या गुरुगोरखनाथ रेलवे स्टेशन की सुविधाओं में कुछ बदलाव होगा या हालत यूं ही रहेंगे।
करोड़ों की लगत से बने अंडरग्राउंड पास में बिना बारिश के भी बना रहता है जलभराव रात में उजाले के लिए नहीं है कोई व्यवस्था
