बल्दीराय/सुल्तानपुर। विकास खंड बल्दीराय के अंतर्गत ब्लॉक संसाधन केंद्र बल्दीराय में पांच दिवसीय समेकित शिक्षा का प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्रशिक्षण का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी बल्दीराय वेद प्रकाश यादव ने किया।
उन्होंने बताया कि समेकित शिक्षा का मतलब दिव्यांग बच्चों का सामान्य बच्चों के साथ शैक्षिक समायोजन से है। इसमें दिव्यांग बच्चे सामान्य बच्चों की तरह सबके साथ पढ़ाई करते हैं, जिससे उन्हें दिव्यांगता का एहसास नहीं होता। सामान्य बच्चों की तरह दिव्यांग बच्चे भी राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान दे सकते हैं।
प्रशिक्षण के संदर्भदाता ब्लॉक के स्पेशल शिक्षक राकेश कुमार रहे। इस प्रशिक्षण में एआरपी अमरनाथ यादव, शिवाकांत वैश्य, शिक्षक हीरालाल यादव, स्वामीनाथ, विष्णु दत्त पांडेय, संतभुवाल, अशोक कुमार सहित 88 विद्यालयों के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
