Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शाहबाद: तालाब किनारे मिट्टी निकालते समय ढांग गिरने से हादसारू महिला और 12 वर्षीय बच्ची दबीं, बच्ची की हालत गंभीर, मुरादाबाद रेफर


शाहबाद। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चंदपुरा सालिस में बुधवार को मिट्टी निकालते समय एक बड़ा हादसा हो गया। गांव के पास स्थित तालाब किनारे ढांग अचानक भरभराकर गिर जाने से मिट्टी निकाल रही एक महिला और 12 वर्षीय बच्ची उसके नीचे दब गईं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों की तत्परता से दोनों को मिट्टी से सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिसके बाद गंभीर रूप से घायल बच्ची को मुरादाबाद रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंदपुरा सालिस निवासी राणा की 35 वर्षीय पत्नी सुनीता और अजब सिंह की 12 वर्षीय पुत्री उशी गांव के पास स्थित तालाब किनारे से मिट्टी निकालने गई थीं। इसी दौरान अचानक मिट्टी की ऊंची ढांग ढह गई, जिसकी चपेट में आकर सुनीता और उशी दोनों मिट्टी के नीचे दब गईं।

साथ में मिट्टी निकाल रहे अन्य लोगों ने हादसे को देख तुरंत शोर मचाना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर भारी संख्या में ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने बिना देर किए मुस्तैदी दिखाते हुए मिट्टी हटाना शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद दबे हुए दोनों लोगों को बाहर निकाला।

हादसे के बाद आनन-फानन में परिजनों और ग्रामीणों द्वारा दोनों को पास के ही एक स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने महिला सुनीता की हालत सामान्य पाते हुए उन्हें घर भेज दिया, जबकि 12 वर्षीय बच्ची उशी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल मुरादाबाद रेफर कर दिया।

फिलहाल बच्ची का इलाज मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। हादसे के बाद से परिजनों में चिंता का माहौल है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |