Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुल्तानपुर: हलियापुर मार्ग पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर ने ऑटो को मारी टक्कर, ऑटो के उड़े परखच्चे


सुल्तानपुर। हलियापुर-सुल्तानपुर मार्ग पर बुधवार सुबह करीब 5 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। सुरेश नगर चैराहे से लगभग 500 मीटर हलियापुर की तरफ तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर आसपास के स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में किसी व्यक्ति को गंभीर चोट आने की सूचना नहीं है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। क्षतिग्रस्त ऑटो को देखकर टक्कर की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

फिलहाल हादसे के कारणों और दोनों वाहनों में सवार लोगों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। एक बार फिर इस घटना ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों से होने वाले हादसों को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |