Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सोलापुर में स्वामी समर्थ मंदिर परिसर की दुकानों से 850 किलो मिठाई जब्त


महाराष्ट्र के सोलापुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के अक्कलकोट में स्वामी समर्थ मंदिर परिसर की दुकानों से 850 किलो पेड़ा और मिठाई जब्त की गई है। अक्कलकोट में FDA ने ये बड़ी कार्रवाई की है और पेड़ा बनाने और बेचने वाले कारोबारियों पर शिकंजा कसा है। FDA की टीम ने करीब ढाई लाख रुपये का पेड़ा और मिठाई का स्टॉक जब्त किया है।

जांच में खामियां मिलने पर 4 प्रतिष्ठानों को कारोबार बंद करने का आदेश दिया गया है। मुख्य सप्लायर रंगोली स्वीट मार्ट पर FDA ने छापा मारा था, इसके बाद मंदिर परिसर में पेड़ा और प्रसाद बेचने वाली 12 दुकानों की जांच की गई।

मुख्य सप्लायर का खाद्य लाइसेंस निलंबित किया गया है। जांच के लिए FDA ने मिठाई के 4 नमूने लिए हैं। 21 किलो हलवा मौके पर नष्ट कराया गया है। यह कार्रवाई सोलापुर FDA के जोन-1 दस्ते ने की है।

अक्कलकोट का स्वामी समर्थ मंदिर महाराष्ट्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। यहां 19 वीं सदी के महान संत श्री स्वामी समर्थ महाराज ने लंबे समय तक निवास किया था। मान्यता है कि स्वामी समर्थ को भगवान दत्तात्रेय का अवतार माना जाता है। देशभर से हर साल लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं और मंदिर परिसर में मिलने वाला पेड़ा व प्रसाद भी श्रद्धालुओं के बीच काफी लोकप्रिय है।

बता दें कि महाराष्ट्र में FDA बड़े स्तर पर छापेमारी अभियान चला रही है। इसके तहत ये जांच की जा रही है कि ग्राहकों को परोसा गया भोजन कितना साफ और शुद्ध है। इसके अलावा इन बातों पर भी गौर किया जा रहा है कि ग्राहकों को परोसे जाने वाले भोजन को बनाने के दौरान नियमों का पालन किया जा रहा है या नहीं।

यही वजह है बीते महीनों में FDA ने कई जगहों पर सख्त एक्शन लिया है और जब्तीकरण के साथ ही लाइसेंस भी निलंबित किए हैं। इसका अच्छा पहलू ये है कि मिलावटखोरों के अंदर FDA का डर बैठ गया है और उन्हें ये लग रहा है कि अगर मिलावट की तो पकड़े जाएंगे।

इससे पहले खबर सामने आई थी कि महाराष्ट्र FDA ने पूरे साल चेकिंग के लिए आदेश जारी किया है, जिस पर तुकाराम मुंडे ने कहा था- 'यह देश में पहली बार हो रहा'

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |