Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

रुद्रपुर: सीमावर्ती शारदा सिटी में बनेगा 6.30 करोड़ का विद्युत उपकेंद्र! यूपी के राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख ने किया भूमि पूजन, क्षेत्र की बिजली समस्या दूर होने की उम्मीद


रुद्रपुर। सीमावर्ती क्षेत्र शारदा सिटी में 6.30 करोड़ रुपये की लागत से 33ध्11 केवी विद्युत उपकेंद्र का निर्माण किया जाएगा। सोमवार को बिलासपुर के विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार में दर्जा राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख ने विधि-विधान के साथ विद्युत उपकेंद्र का भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश आपस में जुड़े हुए राज्य हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में दोनों प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं।

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने भूमि पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

इस दौरान औलख ने कहा कि सपा-बसपा सरकारों के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में बिजली की आपूर्ति बेहद खराब थी और लोगों को चंद घंटे ही बिजली मिल पाती थी। बिजली की समस्या आमजन के लिए परेशानी का सबब बनी हुई थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का काम हुआ है। इसी तरह उत्तराखंड भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में तेजी से विकास कर रहा है।

भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने कहा कि पड़ोसी राज्य लगातार तरक्की कर रहे हैं, क्योंकि भाजपा की सोच हमेशा विकासपरक रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है, वहीं मुख्यमंत्री धामी और योगी के नेतृत्व में दोनों प्रदेशों में चहुंमुखी विकास हो रहा है।

इस अवसर पर एमपी सिंह, ब्लॉक प्रमुख कुलवंत औलख, शशांक अग्रवाल (मुख्य अभियंता, मुरादाबाद मंडल), सतेंद्र कुमार चैहान (अधीक्षण अभियंता, रामपुर), अधीक्षण अभियंता करमवीर सिंह, गुरकीरत सिंह, लाड़ी, प्रधान रणधीर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |