Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुल्तानपुरः संसाधनों के अभाव में भी पशु चिकित्साधिकारी ने किया नवजात पड़िया का सफल ऑपरेशन! नाभि में ट्यूमर होने से एक माह की पड़िया की हालत थी गंभीर, वैकल्पिक संसाधनों से किया गया सफल उपचार


लम्भुआ/सुल्तानपुर।पशु चिकित्सा के क्षेत्र में लम्भुआ के पशु चिकित्साधिकारी ने सराहनीय कार्य करते हुए एक माह की नवजात पड़िया का सफल ऑपरेशन किया। पड़िया की नाभि में ट्यूमर होने के कारण ऑपरेशन करना आवश्यक हो गया था। सीमित संसाधनों के बावजूद चिकित्साधिकारी ने वैकल्पिक संसाधनों की मदद से सफलतापूर्वक सर्जरी की।

ऑपरेशन के बाद पड़िया की हालत पूरी तरह सामान्य बताई जा रही है। फिलहाल पड़िया स्वस्थ है और उसकी स्थिति में सुधार है। संसाधनों की कमी के बावजूद पशु चिकित्साधिकारी द्वारा दिखाई गई तत्परता, कुशलता और सेवाभाव की सराहना हो रही है।

यह मामला दर्शाता है कि सीमित सुविधाओं के बीच भी चिकित्सकीय दक्षता और दृढ़ इच्छाशक्ति से बेजुबान पशुओं को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |