Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

फॉरएवर52 और भूमिका बहल साथ मिलकर करेंगे काम, भारतीय मेकअप आर्टिस्ट्स को मिलेगा दुबई में ट्रेनिंग का मौका


मेकअप के शौक को प्रोफेशन बनाने की चाह रखने वाले देशभर के नए आर्टिस्ट्स को अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सीखने और अपनी स्किल्स को बेहतर बनाने का मौका मिलेगा

लखनऊ  : जो मेकअप आर्टिस्ट्स अपने हुनर को अपने शहर से आगे ले जाना चाहते हैं, उनके पास अपने हुनर को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर निखारने का शानदार मौका है। फॉरएवर52 ने अपने प्लेटफॉर्म एकेडमिक बाय फॉरएवर52 के जरिए देशभर के मेकअप टैलेंट के लिए एक कॉन्टेस्ट लॉन्च किया है। इसके विजेता को दुबई जाने, एक इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट से ट्रेनिंग लेने और जानी-मानी भारतीय मेकअप एजुकेटर भूमिका बहल से मेकअप की बारीकियाँ सीखने का मौका मिलेगा।

एकेडमिक बाय फॉरएवर52 दुबई टूर कॉन्टेस्ट में देशभर के मेकअप आर्टिस्ट्स, स्टूडेंट्स, बिगिनर्स और ब्यूटी कंटेंट क्रिएटर्स हिस्सा ले सकते हैं। इसमें प्रतिभागियों को एकेडमिक बाय फॉरएवर52 के कम से कम एक प्रोडक्ट का इस्तेमाल करके अपना ओरिजिनल मेकअप लुक तैयार करना होगा और मेकअप से जुड़ी एक प्रोफेशनल टिप भी शेयर करना होगी। इसमें से चार सेमी-फाइनलिस्ट चुने जाएँगे और फिर एक ग्रैंड विनर का चयन होगा। ग्रैंड विनर को भूमिका बहल और फॉरएवर52 के साथ दुबई में तीन दिन बिताने का मौका मिलेगा। इस दौरान, उन्हें प्रोफेशनल ट्रेनिंग दी जाएगी और ट्रेनिंग पूरी होने पर सर्टिफिकेट भी मिलेगा। बाकी तीन सेमी-फाइनलिस्ट को एकेडमिक बाय फॉरएवर52 सीरीज वैनिटी दी जाएगी और दिल्ली स्थित भूमिका बहल एकेडमी में एक दिन सीखने का मौका मिलेगा।

देश के छोटे शहरों से लेकर बड़े शहरों तक, मेकअप के क्षेत्र में अपना करियर बनाने की तैयारी कर रहे आर्टिस्ट्स के लिए यह पहल दुबई में ट्रेनिंग लेने और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ट्रेनिंग और अनुभव हासिल करने का अवसर लेकर आई है। इस कॉन्टेस्ट के माध्यम से उन्हें मेकअप का अपना हुनर दिखाने, अपनी कला को सामने लाने और इस क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

यह पहल मेकअप टैलेंट को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ने में मदद करने के फॉरएवर52 के प्रयासों का हिस्सा है। इससे पहले ब्रांड ने केबीकेबी के माध्यम से 500 मेकअप आर्टिस्ट्स को मेकअप वैनिटी भेंट की थीं, 100 विजेताओं को कैश प्राइज दिए थे और पाँच महिलाओं को मुंबई में एक खास शूट के लिए चुना था। केबीकेबी 3 के तहत तीन विजेताओं को 5 लाख रुपए की नकद राशि दी गई, जबकि फाइनलिस्ट्स को अपनी मेकअप कला को और बेहतर बनाने और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ट्रेनिंग लेने के लिए दुबई जाने का मौका मिला।

यह कॉन्टेस्ट भूमिका बहल के साथ एकेडमिक बाय फॉरएवर52 दुबई टूर का हिस्सा है। इस टूर के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय फैशन मंच पर प्रोफेशनल मेकअप की ट्रेनिंग दी गई। टूर के दौरान भूमिका ने फैशन फैक्टर में बैकस्टेज मेकअप मास्टरक्लास ली और प्रोफेशनल मेकअप तकनीकों पर आधारित एकेडमिक आर्टिस्ट लैब में भी हिस्सा लिया।

मेकअप की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स, शुरुआती दौर के आर्टिस्ट्स और इस क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शुरू किया गया एकेडमिक बाय फॉरएवर52, उन्हें अच्छी क्वालिटी के प्रोडक्ट्स के साथ सीखने, अभ्यास करने और अपने हुनर को निखारने के अवसर प्रदान करता है।

कॉन्टेस्ट में एंट्री भेजने की आखिरी तारीख 25 दिसंबर, 2026 को दोपहर 12 बजे (भारतीय समयानुसार) है। इच्छुक प्रतिभागी रजिस्ट्रेशन और कॉन्टेस्ट के नियमों से जुड़ी जानकारी के लिए इंस्टाग्राम पर @academicbyforever52 देख सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |