Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः ट्रांसपोर्ट नगर में सड़क दुर्घटना में 40 वर्षीय कर्मचारी आशीष कुमार श्रीवास्तव की असमय मृत्यु पर एसोसिएशन ने जताया शोक, बदहाल व्यवस्थाओं में सुधार की मांग


लखनऊ। ट्रांसपोर्ट नगर में आज ड्यूटी पर जा रहे दवा कंपनी के कर्मचारी 40 वर्षीय आशीष कुमार श्रीवास्तव की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मृत्यु हो गई। इस हृदयविदारक घटना पर ट्रांसपोर्ट नगर व्यापार मंडल एवं वेयरहाउस ओनर्स एसोसिएशन ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

एसोसिएशन ने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर में बदहाल सड़कें, अव्यवस्थित यातायात, अतिक्रमण, परिवहन सुविधाओं एवं बुनियादी जनसुविधाओं की कमी गंभीर चिंता का विषय है। दुर्भाग्यवश, प्रतिवर्ष ऐसी दुर्घटनाओं में अनेक परिवार अपने प्रियजनों को असमय खोने का दर्द झेलते हैं।

विडंबना यह है कि ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र से सरकार को हजारों करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होने के बावजूद यहां की सड़कें, यातायात व्यवस्था और बुनियादी जनसुविधाएं अपेक्षित स्तर पर नहीं हैं। जिस क्षेत्र का प्रदेश की अर्थव्यवस्था और राजस्व में महत्वपूर्ण योगदान है, वहां काम करने वाले हजारों कर्मचारियों, व्यापारियों, चालकों एवं आम नागरिकों को सुरक्षित आवागमन की समुचित सुविधा मिलनी चाहिए।

एसोसिएशन की मांग है कि लखनऊ नगर निगम,जिला प्रशासन, एलडीए एवं संबंधित विभाग तत्काल ठोस कार्ययोजना बनाकर सड़कों को सुरक्षित करें, यातायात व्यवस्था दुरुस्त करें, अतिक्रमण हटाएं तथा आवश्यक परिवहन एवं जनसुविधाएं उपलब्ध कराएं। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि धरातल पर प्रभावी सुधार आवश्यक है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |