Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः जनगणना-2027 के लिए सड़कों पर उतरा प्रशासन, डीएम ने बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी! ेविकास भवन से गांधी स्टेडियम तक निकली जागरूकता रैली, जनगणना में हर परिवार और नागरिक की भागीदारी पर दिया जोर


पीलीभीत। भारत की जनगणना-2027 के व्यापक प्रचार-प्रसार और आमजन को जागरूक करने के लिए सोमवार को पीलीभीत में प्रशासन ने जन-जागरूकता अभियान शुरू किया। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने विकास भवन परिसर से बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से लोगों को जनगणना के महत्व और इसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता के प्रति जागरूक किया गया।बाइक रैली विकास भवन परिसर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। रैली ने नेहरू पार्क, कलश चैराहा, छतरी चैराहा और सुनगढ़ी थाना होते हुए गांधी स्टेडियम तक का सफर तय किया, जहां इसका समापन हुआ। रैली के दौरान जनगणना-2027 के प्रचार-प्रसार के साथ लोगों को राष्ट्रीय विकास में जनगणना की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।कार्यक्रम में युवा कल्याण विभाग, मेरा युवा भारत (माय भारत), विकासखंड मरौरी एवं ललौरीखेड़ा के रोजगार सेवकों, पंचायत सहायकों और पीआरडी जवानों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बाइक रैली में शामिल प्रतिभागियों ने जनगणना के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।इस अवसर पर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि भारत की जनगणना राष्ट्रीय विकास की योजनाओं और नीतियों के सटीक निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। जनगणना से प्राप्त आंकड़ों के माध्यम से सरकार को विकास योजनाओं की रूपरेखा तैयार करने और उनका प्रभावी क्रियान्वयन करने में सहायता मिलती है। उन्होंने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता बेहद जरूरी है।

डीएम ने जोर देते हुए कहा कि जनगणना के दौरान यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि कोई भी परिवार या नागरिक छूटने न पाए। जनगणना की प्रक्रिया में लोगों का सहयोग देश के विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), डीसी मनरेगा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन की ओर से जनगणना-2027 के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों को इस राष्ट्रीय अभियान से जोड़ने पर जोर दिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |