लखनऊ। नक्षत्र न्यूज चैनल के ब्यूरो चीफ अजय सिंह ने मंगलवार को अपना 35वां जन्मदिन नक्षत्र न्यूज कार्यालय कसमण्डा हाउस, हजरातगंज में बेहद हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया। इस खास मौके पर कार्यालय में दिनभर मित्रों, सहकर्मियों और शुभचिंतकों का जमावड़ा लगा रहा और बधाई देने वालों का तांता दिखा।
अजय सिंह का पत्रकारिता का सफर किसी प्रेरणा से कम नहीं है। उन्होंने साल 2013 में अपने संघर्ष के दिनों में ‘क्राइम नजर’ अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की। उस दौर में उन्होंने न केवल काम किया, बल्कि अखबार बेचने जैसी जमीनी मेहनत से भी पीछे नहीं हटे। अपनी लगन और काबिलियत के दम पर वे जल्द ही रिपोर्टर से ब्यूरो के पद तक पहुंचे। इसके बाद उन्होंने ‘स्वराज न्यूज’ और फिर ‘महुआ टीवी’ जैसे शीर्ष नेशनल चैनल एवं दैनिक अखबार में भी अपनी सेवाएं दीं एवं राज्य मुख्यालय से मान्यता प्राप्त पत्रकारो की सूची मे भी शामिल होकर एक नये आसमान की तलाश मे निकल पड़े।
जीवन के कठिन संघर्षों के बीच अजय सिंह को हार्ट सर्जरी जैसे चुनौतीपूर्ण दौर से भी गुजरना पड़ा, लेकिन मजबूत इच्छाशक्ति और जीवटता के बल पर उन्होंने हर मुश्किल को पीछे छोड़ दिया। आज वे नक्षत्र न्यूज में ब्यूरो चीफ के रूप में पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।
बेहद हंसमुख स्वभाव और संवेदनशील व्यक्तित्व के धनी अजय सिंह की कार्यशैली और बेबाक पत्रकारिता का लोहा हर सरकारी विभाग और अधिकारी मानता है। जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासनिक हलकों तक उनकी पहचान किसी परिचय की मोहताज नहीं हैकृविधायकों, सांसदों के साथ-साथ आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के बीच भी उनकी लोकप्रियता और विश्वसनीयता जगजाहिर है।
जन्मदिन समारोह के दौरान सहकर्मियों और मित्रों ने केक काटकर उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की। सभी का आभार जताते हुए अजय सिंह ने कहा कि उनके संघर्ष और सफर में साथ खड़े रहने वाले मित्रों, परिवार और शुभचिंतकों का स्नेह ही उनकी असली ताकत है। समारोह के अंत में मिठाइयां बांटी गईं और पूरे कार्यालय में उत्सव जैसा माहौल रहा। कार्यक्रम मे मुख्यता नक्षत्र न्यूज के यूपी हेड सुनील वर्मा, राज्य मान्यता प्राप्त पत्रकार अश्वनी गुप्ता, पत्रकार सोनू भारती , पत्रकार निखिल रस्तोगी, पत्रकार मनोज शर्मा, पत्रकार ज्ञानेश गुप्ता, पत्रकार मो.शरीफ सहित सैंकड़ो मित्रगण एवं पत्रकार मित्र शामिल रहे।
