Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

जायस: लोगों से किया शांति बनाए रखने का आह्वान! पैदल मार्च कर थाना प्रभारी संजय सिंह ने दिलाया सुरक्षा का भरोसा


जायस/अमेठी। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करने के उद्देश्य से जाय थाना प्रभारी संजय सिंह ने पुलिस टीम के साथ प्रमुख बाजारों एवं संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने आम नागरिकों, व्यापारियों और राहगीरों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पैदल मार्च के दौरान थाना प्रभारी ने क्षेत्र की गलियों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों का भ्रमण किया। पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से जहां असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया गया, वहीं आम नागरिकों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बनाने का प्रयास किया गया। उन्होंने लोगों से अपील की कि क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। थाना प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि पुलिस आमजन की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसी भी व्यक्ति को अराजकता फैलाने, माहौल बिगाड़ने या कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने लोगों से संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील भी की। उन्होंने व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों के आसपास सतर्कता बरतने तथा किसी भी अप्रिय घटना की सूचना पुलिस को तत्काल देने का आग्रह किया। पुलिस टीम ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी शिकायतों और समस्याओं पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के इस पैदल मार्च का उद्देश्य अपराधियों में कानून का भय और आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास कायम करना रहा। थाना प्रभारी ने स्पष्ट संदेश दिया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |