आगरा। चावल व्यापारी के यहां काम करने वाले सेल्समैन पर करीब 25 लाख रुपये की ठगी कर पत्नी सहित फरार होने का आरोप लगा है। व्यापारी का कहना है कि आरोपी करीब डेढ़ साल पहले परिचित के माध्यम से जरूरतमंद बनकर नौकरी पर आया था। भरोसा जीतने के बाद वह दुकानदारों से ऑर्डर और भुगतान लेकर शाम को हिसाब देता था।
आरोप है कि प्रवीण तिवारी कई महीनों से व्यापारी के साथ इसी व्यवस्था के तहत काम कर रहा था। दीपावली के बाद 19 नवंबर से प्रवीण और उसकी पत्नी अचानक गायब हो गए। दोनों के संपर्क में नहीं आने पर व्यापारी को शक हुआ। इसके बाद वह प्रवीण के घर पहुंचा तो पता चला कि वह सोसायटी में किराये पर रहता था। मकान खाली कर प्रवीण और उसकी पत्नी फरार हो गए।
व्यापारी के मुताबिक, सेल्समैन पर करीब 25 लाख रुपये की रकम लेकर गायब होने का आरोप है। पीड़ित ने थाना कमलानगर में शिकायत देकर प्रवीण तिवारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी की तलाश करने की मांग की गई है।
