Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः 21 नवम्बर को एनआई एक्ट तथा 28 नवम्बर को एमवी एक्ट के वादों के निस्तारण हेतु होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन! जनपद न्यायालय सहित कुण्डा एवं लालगंज में भी लगेगी विशेष लोक अदालत-सचिव


प्रतापगढ़। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाम्भवी ने सोमवार को बताया है कि मा0 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली, मा0 उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीशध्अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ0 बब्बू सांरग के आदेशानुसार दिनांक 21.11.2026 (शनिवार) को एन0आई0 एक्ट (चेक बाउन्स) तथां दिनांक 28.11.2026 (शनिवार) को मोटर चालान अधिनियम (एम0वी0 एक्ट) वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन जनपद मुख्यालय तथा वाह्य न्यायालय कुण्डा एवं लालगंज में किया गया है। आयोजित विशेष लोक अदालत में धारा 138 पराक्रम्य लिखित अधिनियम वाद, तथा मोटर चालान अधिनियम के वादों को आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित किया जायेगा। उन्होने बताया है कि आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत में अपने वादों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित न्यायालय में सम्पर्क कर अपने वादों को विशेष लोक अदालत हेतु सन्दर्भित कराकर आयोजित विशेष लोक अदालत का लाभ उठायें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |