पीलीभीतः बिजली चोरों पर सुबह-सुबह विद्युत विभाग का शिकंजा, मझोला में छापेमारी से मचा हड़कंप! विद्युत प्रवर्तन दल ने दो स्थानों पर पकड़ी बिजली चोरी, धारा 135 के तहत मुकदमा दर्ज
November 02, 2026
पीलीभीत। मझोला कस्बे में बिजली चोरी की शिकायतों को लेकर विद्युत विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए सोमवार सुबह तड़के करीब पांच बजे छापेमारी की। पीलीभीत से पहुंची विद्युत प्रवर्तन दल की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर जांच के दौरान दो लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ लिया। दोनों के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। अचानक हुई कार्रवाई से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया।विद्युत प्रवर्तन दल को मझोला कस्बे में बिजली चोरी किए जाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए टीम ने सोमवार सुबह अचानक छापेमारी की। इस दौरान कस्बा मझोला निवासी एक व्यक्ति और आदर्श नगर निवासी दूसरे व्यक्ति के यहां जांच में विद्युत चोरी पकड़ी गई।टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए दोनों के खिलाफ संबंधित थाने में विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी के मामलों में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।विद्युत प्रवर्तन दल के अधिकारियों ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। जांच के दौरान चोरी पकड़े जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।छापेमारी के दौरान विद्युत प्रवर्तन दल के उपनिरीक्षक हरभजन सिंह, अवर अभियंता विकास आर्य समेत टीम के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
