राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने कार्यकर्ताओं से किया आह्वान, एनडीए गठबंधन को तीसरी बार यूपी में सत्ता दिलाने के लिए जुट जाएं
स्वार। स्वार’ अपना दल (एस) के स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को 34 स्वार विधानसभा क्षेत्र के स्वार नगर स्थित डाक बंगले के मैदान में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन एवं जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनुप्रिया पटेल शामिल हुईं। विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल और प्रदेश अध्यक्ष आरपी गौतम सहित राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनुप्रिया पटेल सहित अन्य अतिथियों ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर, सरदारन वल्लभभाई पटेल और पार्टी के संस्थापक यशाकाई डॉ. सोनेलाल पटेल के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष चैधरी घनवीर सिंह संधू के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अन्य अतिथियों का फूल-मालाओं और गुलदस्ते भेंट कर जोरदार स्वागत किया। विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि पार्टी संस्थापक यशाकाई डॉ. सोनेलाल पटेल के विचारों और सिद्धांतों पर चलते हुए अपना दल (एस) लगातार शोषित, वंचित, दलित, पिछड़े और पसमांदा समाज के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहा है। पार्टी ने इन वर्गों को आरक्षण का पूरा लाभ दिलाने के लिए सड़क से संसद तक आवाज उठाई है। उन्होंने कहा कि आउटसोर्सिंग में आरक्षण की मांग को लेकर भी पार्टी ने संघर्ष किया और सरकार से आउटसोर्सिंग निगम का गठन कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि अपना दल (एस) ने पसमांदा मुस्लिम समाज को राजनीतिक भागीदारी देने का काम किया है। इसी क्रम में एनडीए गठबंधन के माध्यम से शफीक अहमद अंसारी को प्रत्याशी बनाकर क्षेत्र को पसमांदा मुस्लिम समाज का विधायक देने का अवसर मिला। अनुप्रिया पटेल ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अभी से चुनावी तैयारियों में जुट जाएं। पार्टी को एनडीए गठबंधन में मिलने वाली सभी सीटों पर पूरी मजबूती से जीत दिलाने के साथ गठबंधन के सभी प्रत्याशियों को जिताने का संकल्प लें, ताकि उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार एनडीए की सरकार बनाई जा सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे 34 स्वार विधानसभा क्षेत्र के विधायक शफीक अहमद अंसारी ने सभी राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों तथा सम्मेलन में पहुंचे कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने पार्टी की मजबूती और आगामी चुनाव में एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। सम्मेलन को उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल और प्रदेश अध्यक्ष आरपी गौतम ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संयुक्त संचालन राष्ट्रीय सचिव केके पटेल एवं जिला महासचिव याकूब अली एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर नगर पंचायत स्वार की चेयरमैन रेशमा अंसारी, जिला पंचायत सदस्य इम्तियाज हुसैन चिंटू, खलील भाई, जिला उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गंगवार, चैधरी महेंद्र, रामपाल गंगवार, जिला महासचिव सरदार अमृतजीत संधू, इकराम अंसारी सिंह, जिला सचिव सुशील शर्मा, तुलाराम गंगवार, जिला कोषाध्यक्ष जीवेंद्र गंगवार, महिला मंच की जिला अध्यक्ष मनु सक्सेना, श्रमिक मंच के जिला अध्यक्ष आसिम बंजारा, विधानसभा अध्यक्ष स्वार शरीफ जमील सहित पार्टी के कई विधायक, राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी तथा हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
