शाहबाद/रामपुर। मिलक थाना क्षेत्र के गांव शहदरा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां रोटावेटर की चपेट में आने से 16 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, गांव शहदरा निवासी उस्मान खेत में ट्रैक्टर से रोटावेटर चला रहे थे। इसी दौरान उनका 16 वर्षीय पुत्र अदनान पीछे से रोटावेटर पर चढ़ने का प्रयास करने लगा। अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण वह सीधे नीचे चल रहे रोटावेटर पर गिर पड़ा। हादसे में उसका एक पैर बुरी तरह कट गया।
घटना के तुरंत बाद परिजन आनन-फानन में खून से लथपथ अदनान को शाहबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (ब्भ्ब्) लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
हालांकि, परिजन बेहतर इलाज के लिए घायल किशोर को मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल ले गए हैं, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है और इलाज जारी है।
