शाहबाद। मायके वालों की सूचना पर पुलिस ने महिला का शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। इससे गांव में तमाम चर्चाएं हो रही है।
क्षेत्र के गांव दसतमपुर में पप्पू की पत्नी नूरवानो को सीने में तेज दर्द हुआ था तभी घरवाले उन्हें पडोसी गांव के डाक्टर के पास ले गए डाक्टर ने तुरंत किसी अस्पताल में ले जाने की सलाह दी इस पर परिजन सिरौली के एक अस्पताल में ले गये लेकिन महिला की मौत हो गई। बुधवार दोपहर बाद पुलिस को मृतका की भावी आयशा ने पुलिस को अपनी ननद की मौत की सूचना पुलिस को दी जिसपर पुलिस मौके पर पहुंच गई इसके बाद शेरगढ़ से महिला के मायके वाले भी गांव पहुंच गए और शव को कब्र में रख लिया मिट्टी डालने से पहले ही पुलिस ने शव को कब्र से बाहर निकलवाया। सूचना पर सीओ मीरगंज अजय कुमार भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। देर शाम पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है। अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
हालांकि गांव में तरह तरह की चर्चाएं है ग्रामीण मौत का कारण ह्रदय गति रुकना मानते हैं जबकि मायके वाले वही दहेज प्रथा का घिसा पिटा आरोप लगा रहे हैं। कुल मिलाकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सब साफ हो जाएगा।
