Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुल्तानपुरः यातायात जागरूकता माह के तहत सड़क सुरक्षा अभियान, फिलैंथ्रोपी फाउंडेशन के तत्वावधान में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 100 निःशुल्क हेलमेट वितरित


सुल्तानपुर। यातायात जागरूकता माह के अंतर्गत थाना चांदा क्षेत्र के ग्राम बनभोकार में फिलैंथ्रोपी फाउंडेशन के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने उपस्थित लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। हेलमेट दुर्घटना की स्थिति में सिर में गंभीर चोट लगने के जोखिम को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी से यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि यातायात जागरूकता माह के दौरान सुलतानपुर पुलिस द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों एवं अभियानों के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पुलिस का प्रयास है कि प्रत्येक व्यक्ति यातायात नियमों का पालन करे, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और प्रत्येक नागरिक की यात्रा सुरक्षित हो।

कार्यक्रम के दौरान फिलैंथ्रोपी फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री सुभीत शुक्ला ने बताया कि श्हेलमेटमैन ऑफ इंडियाश् श्री राघवेंद्र कुमार की प्रेरणा से आयोजित इस अभियान के माध्यम से 100 लोगों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए। अभियान का उद्देश्य आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना एवं दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट के नियमित प्रयोग के लिए प्रेरित करना है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |