Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुल्तानपुरः लम्भुआ विधानसभा में बसपा प्रत्याशी शैलेंद्र कुमार सिंह ने तेज किया जनसंपर्क! कोइरीपुर के हर वार्ड में पहुंचकर लोगों से की मुलाकात


कोइरीपुर में कार्यकर्ताओं के साथ किया जनसंपर्क, स्थानीय लोगों से संवाद कर संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर


लम्भुआ/सुल्तानपुर। लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रत्याशी शैलेंद्र कुमार सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में मंगलवार को उन्होंने नगर पंचायत कोइरीपुर क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न वार्डों में लोगों से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना।

जनसंपर्क के दौरान शैलेंद्र कुमार सिंह ने नगर पंचायत के प्रत्येक वार्ड में पहुंचकर स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और पार्टी समर्थकों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से मेलजोल बढ़ाते हुए उनकी समस्याओं और क्षेत्रीय मुद्दों की जानकारी ली। उन्होंने पार्टी की नीतियों और विचारधारा से लोगों को जोड़ने का भी प्रयास किया।

इस दौरान बसपा से जुड़े स्थानीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भी उनकी मुलाकात हुई। नगर पंचायत क्षेत्र में बसपा के नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कासिम राईन से भी उन्होंने मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की। जनसंपर्क अभियान में बसपा के अन्य प्रत्याशी और पार्टी कार्यकर्ता भी उनके साथ मौजूद रहे।

शैलेंद्र कुमार सिंह के लगातार क्षेत्रीय दौरों और जनसंपर्क अभियान से लम्भुआ विधानसभा में बसपा की राजनीतिक गतिविधियां तेज होती दिखाई दे रही हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |