Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra:मंडलायुक्त ने की सीएम डैशबोर्ड व प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा।

पीएम सूर्य घर योजना और फैमिली आईडी की प्रगति तेज करने के निर्देश।

सोनभद्र। विंध्याचल मंडल के मंडलायुक्त एवं जनपद के नोडल अधिकारी राजेश प्रकाश ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में सीएम डैशबोर्ड तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ पात्र लाभार्थियों तक उनका लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की प्रगति पर विशेष चर्चा हुई। मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को बेहतर कार्ययोजना बनाकर समन्वय के साथ योजना का संचालन करने तथा अधिक से अधिक पात्र परिवारों को इससे जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।
बैठक में फैमिली आईडी योजना की प्रगति भी समीक्षा के दायरे में रही। मंडलायुक्त ने जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी समेत संबंधित अधिकारियों को प्रगति में तेजी लाने और निर्धारित लक्ष्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य प्राथमिकता वाली योजनाओं की भी समीक्षा करते हुए कहा कि पात्र एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए। साथ ही लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए विभागीय स्तर पर विशेष प्रयास किए जाएं।
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बैठक में आश्वस्त किया कि मंडलायुक्त द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का संबंधित विभागों द्वारा नियमानुसार पालन कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं की नियमित समीक्षा कर लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश चंद्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |