Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: ओबरा तहसील के राजस्व कर्मचारी का कथित लेन-देन का वीडियो वायरल, जांच शुरू।

जमीन विवाद के निस्तारण के नाम पर धन लेने का आरोप, अधिकारी बोले—सत्यता की कराई जा रही जांच।

सोनभद्र। ओबरा तहसील के एक राजस्व कर्मचारी का कथित रूप से धन लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति कर्मचारी के पास बैठकर नोट गिनता हुआ दिखाई दे रहा है तथा कथित तौर पर धन का लेन-देन होता नजर आ रहा है।
मामले को लेकर कोगा निवासी किसान रामदयाल ने आरोप लगाया है कि जमीन विवाद के समाधान के नाम पर उससे धन की मांग की गई थी। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठने लगी है।
हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। वीडियो की वास्तविकता और उसमें दिखाई दे रहे तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
इस संबंध में संबंधित अधिकारी से बात किए जाने पर उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कराई जा रही है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और प्रशासन वीडियो की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाने में जुटा हुआ है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |