सोनभद्र। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर 26 अक्टूबर, 2026 को जनपद सोनभद्र में विभिन्न मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम, रामायण पाठ एवं भजन आदि का आयोजन किया जाएगा। जनपद का मुख्य आयोजन श्रीराम जानकी मंदिर, रॉबर्ट्सगंज में होगा। पर्यटन अधिकारी राजेश भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में महर्षि वाल्मीकि जयंती को भव्य रूप से मनाया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण में निहित मानव मूल्यों, सामाजिक मूल्यों एवं राष्ट्रीय मूल्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार करना तथा आमजन को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ना है।उन्होंने बताया कि इस अवसर पर महर्षि वाल्मीकि से संबंधित स्थलों एवं मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलन, दीपदान, रामायण पाठ, भजन एवं भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए संबंधित स्थलों पर साफ-सफाई, पेयजल, सुरक्षा, ध्वनि एवं प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।महर्षि वाल्मीकि जयंती के आयोजनों के माध्यम से रामायण में वर्णित आदर्शों, मर्यादा, सामाजिक समरसता एवं मानवीय मूल्यों का जन-जन तक प्रसार किया जाएगा।
!doctype>
