Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: निर्वाचन कार्यों के चलते अधिकारी-कर्मचारी बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे

सोनभद्र। जनपद में निर्वाचन संबंधी कार्यों और आगामी कार्यक्रमों को देखते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के तहत वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 23 अक्टूबर 2026 को मतदान निर्धारित है। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार चुनाव की तैयारियां की जा रही हैं। वहीं, आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के मद्देनजर ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) सहित अन्य निर्वाचन संबंधी कार्य भी तेजी से चल रहे हैं।

इसी दौरान जनपद में धार्मिक त्योहारों का आयोजन भी हो रहा है। इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जनपद के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि सक्षम अनुमति के बिना मुख्यालय न छोड़ें। निर्वाचन संबंधी कार्यों को समयबद्ध एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |