Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: सोनभद्र डांडिया नाइट 4.0 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, भूमि पूजन के साथ आयोजन का शुभारंभ।

25 अक्टूबर को होटल सवेरा में सजेगी गरबा और डांडिया की महफिल।

सोनभद्र। जिले में सोनभद्र डांडिया नाइट 4.0 के भव्य आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में आयोजन की सफलता और शुभारंभ के लिए विधि-विधान से भूमि पूजन संपन्न हुआ। आगामी 25 अक्टूबर 2026 को होटल सवेरा, सोनभद्र में डांडिया नाइट का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर आयोजकों और सहयोगियों में उत्साह का माहौल है।

भूमि पूजन कार्यक्रम में जायसवाल यूथ क्लब, जायसवाल यूथ महिला क्लब और हेलो किड्स प्ले स्कूल के प्रतिनिधियों सहित राजेश जायसवाल, चंद्र प्रकाश, बादल केशरी, शिवम केशरी, अमित केशरी, नीलम जायसवाल, पूजा सिंह, मोहन जायसवाल, पवन जायसवाल एवं विशाल लाइट के प्रतिनिधि सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आयोजकों ने बताया कि सभी के सहयोग और सौजन्य से इस वर्ष सोनभद्र डांडिया नाइट 4.0 को पहले से अधिक भव्य, आकर्षक और यादगार बनाने की तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम में परंपरा, संस्कृति और मनोरंजन का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। आयोजन का उद्देश्य लोगों को गरबा और डांडिया के माध्यम से सांस्कृतिक उत्सव से जोड़ना है।

आयोजन की तिथि: 25 अक्टूबर 2026
स्थान: होटल सवेरा, सोनभद्र

आयोजकों को उम्मीद है कि सोनभद्र डांडिया नाइट 4.0 में लोगों की भागीदारी से कार्यक्रम उत्साह और उमंग के साथ संपन्न होगा।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |