Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: सोन पम्प नहर की बालू-मोरम निस्तारण की ई-निविदा निरस्त।

प्रतिस्पर्धात्मक दरें नहीं मिलने पर जिलाधिकारी ने राजस्व हित में लिया निर्णय

सोनभद्र, 24 अक्टूबर। जनपद सोनभद्र की तहसील ओबरा अंतर्गत ग्राम पटवध स्थित सोन पम्प नहर की तली में एकत्रित बालू-मोरम के निस्तारण के लिए आमंत्रित ई-निविदा को जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने निरस्त कर दिया है। निविदाओं की दरें प्रतिस्पर्धात्मक एवं संतोषजनक नहीं पाए जाने के कारण राजस्व हित को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया।

जिलाधिकारी ने बताया कि सोन पम्प नहर की तली में चैनेज 0.00 किलोमीटर से 3.00 किलोमीटर तक एकत्रित कुल 4,062.30 घन मीटर बालू-मोरम के निस्तारण के लिए अल्प अवधि में ई-निविदा आमंत्रित करने की सूचना जारी की गई थी। इसका उद्देश्य नियमानुसार बालू-मोरम का निस्तारण कर राजस्व हितों को सुरक्षित रखना था।

उक्त प्रक्रिया के तहत संबंधित क्षेत्र के लिए कुल तीन ऑनलाइन ई-निविदाएं प्राप्त हुईं। जांच के दौरान एक निविदादाता द्वारा मूल आवेदन शुल्क एवं अर्नेस्ट मनी (धरोहर धनराशि) जमा नहीं किए जाने के कारण उसे अर्ह नहीं पाया गया। इस प्रकार शेष दो ई-निविदाएं ही अर्ह पाई गईं। निर्धारित प्रक्रिया के तहत वित्तीय निविदाएं नहीं खोली गईं।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्राप्त निविदाओं की दरें प्रतिस्पर्धात्मक एवं संतोषजनक नहीं होने के कारण राजस्व हित को सर्वोपरि रखते हुए संबंधित क्षेत्र की सभी प्राप्त ई-निविदाओं को निरस्त कर दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |