Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

ऐश्वर्या राय ने मनाया भतीजे शिवांश का बर्थडे, आराध्या भी दिखीं साथ, भाभी श्रीमा ने शेयर कीं तस्वीरें


बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन भले ही लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन खबरों में हमेशा बनी रहती हैं। उनकी एक-एक एक्टिविटी पर फैंस की नजर रहती है और जैसे ही सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ी कोई नई तस्वीर या वीडियो आते हैं, फैंस के बीच इसकी चर्चा शुरू हो जाती है। यूं तो ऐश्वर्या अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया की नजरों से दूर रखना पसंद करती हैं, लेकिन जब भी फैमिली से जुड़ा कोई अपडेट आता है तो वह सुर्खियों में आ ही जाता है। पिछले दिनों ऐश्वर्या ने अपने भाई-भाभी आदित्य राय और श्रीमा राय के साथ रक्षाबंधन मनाया था और अब भतीजे शिवांश के बर्थडे पर भी वह अपने मायके पहुंचीं, जिसकी तस्वीरें उनकी भाभी श्रीमा ने शेयर की हैं।

लंबे समय सै ऐसी चर्चाएं चल रही थीं कि ऐश्वर्या और उनकी भाभी श्रीमा के बीच सब ठीक नहीं है, लेकिन लगातार सामने आ रहीं फैमिली फोटोज कुछ और ही बयां कर रही हैं। पहले तो ऐश्वर्या ने रक्षाबंधन अपने भाई-भाभी के साथ सेलिब्रेट किया और अब भतीजे शिवांश का जन्मदिन में भी शामिल हुईं। बेटी आराध्या के साथ ऐश्वर्या अपने भतीजे के बर्थडे में गईं, जिसकी तस्वीरें श्रीमा राय ने शेयर की हैं। इन तस्वीरों में ऐश्वर्या को अपने भाई-भाभी, उनके बच्चों, अपनी मां वृंदा राय और बेटी आराध्या के साथ फैमिली फोटो के लिए पोज करते देखा जा सकता है।

इन तस्वीरों में ऐश्वर्या की अपने भाई और उनके परिवार के साथ बॉन्डिंग साफ देखी जा सकती है। तस्वीर में ऐश्वर्या ब्लू शर्ट में दिखाई दे रही हैं और आराध्या डेनिम शर्ट पहने हुए हैं। वहीं शिवांश सबसे आगे खड़े हैं और सामने केक और एक बुके नजर आ रहा है। वहीं अन्य स्लाइड्स में श्रीमा ने अपने बेटे के कुछ खास पलों की झलक दिखाई है, जिसमें कहीं वह त्वाइकांडो का यूनिफॉर्म पहने मेडिटेट करते नजर आ रहे हैं तो कहीं गले और हाथ में सांप पकड़े दिखाई दे रहे हैं। फोटोज शेयर करते हुए श्रीमा ने कैप्शन में लिखा- 'मेरे प्यारे शिवांश को जन्मदिन मुबारक! आने वाले समय में और भी शरारतें हों, प्रकृति के साथ और ज्यादा समय बीते, खूब हंसी-मजाक हो और ढेर सारी दुआएं मिलें। मुझे तुम पर बहुत गर्व है!'

ऐश्वर्या राय को उनकी भाभी श्रीमा के साथ एक ही फ्रेम में देखकर उनके फैंस खुश हैं। दरअसल, पिछले महीनों ऐश्वर्या राय और उनकी भाभी श्रीमा राय के रिश्तों को लेकर विवाद और सोशल मीडिया ड्रामा देखने को मिला था। विवाद की शुरुआत तब हुई जब एक सोशल मीडिया यूजर ने श्रीमा के एक पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा कि वो नहीं जानता था कि श्रीमा, ऐश्वर्या की भाभी हैं। इस पर श्रीमा ने जवाब दिया था, 'अच्छा है, मैं चाहती हूं कि आप मुझे मेरी खुद की पहचान से जानें।' इसी पोस्ट के बाद ऐश्वर्या के फैंस ने श्रीमा को निशाने पर लेना शुरू कर दिया था और उन पर ऐश्वर्या से जलने और मनमुटाव रखने के भी आरोप लगाए थे, क्योंकि श्रीमा, ऐश्वर्या के साथ तस्वीरें शेयर नहीं करती थीं। ट्रोलिंग पर जवाब देते हुए श्रीमा ने कहा था कि जिन्हें ऐश्वर्या की तस्वीरें देखनी हैं, वे ऐश्वर्या के आधिकारिक पेज पर जा सकते हैं।

कमेंट्स के बाद विवाद ने तूल पकड़ लिया, जिसके बाद श्रीमा राय ने उस यूजर के मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें उसने अपने कमेंट के लिए माफी मांगी थी और कहा कि उनके कमेंट को गलत तरीके से पेश किया गया। श्रीमा ने शालीनता से जवाब देते हुए कहा कि इसमें यूजर की गलती नहीं है। बाद में श्रीमा ने साफ किया कि वह अपनी खुद की स्वतंत्र पहचान बनाना चाहती हैं और उनके मन में ऐश्वर्या या परिवार के किसी सदस्य के प्रति गलत भाव नहीं है। वहीं इस रक्षाबंधन पर दोनों के साथ आने के बाद साफ हो गया कि पुरानी सारी गलतफहमियां दूर हो चुकी हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |