Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: आरसेटी प्रशिक्षण का व्यापक प्रचार-प्रसार कर युवाओं को रोजगार से जोड़ें : डीएम।

सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय आरसेटी सलाहकार समिति (DLRAC) की वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रथम बैठक आयोजित हुई। बैठक में आरसेटी के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रगति और प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने पर चर्चा की गई।
आरसेटी निदेशक ने बताया कि वर्ष 2026-27 में 31 बैचों के माध्यम से 1000 युवाओं को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य निर्धारित है, जिसके सापेक्ष अब तक 9 बैचों में 228 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि आरसेटी के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र युवा इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने तथा पात्र लाभार्थियों को बैंक ऋण उपलब्ध कराने में सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |