Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन: पोलिंग पार्टियां मतदेय स्थलों के लिए रवाना।

सोनभद्र में स्नातक के 21 और शिक्षक निर्वाचन के 13 मतदेय स्थल निर्धारित, 23 अक्टूबर को होगा मतदान

सोनभद्र, 22 अक्टूबर। वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर से पोलिंग पार्टियों को निर्धारित मतदेय स्थलों के लिए रवाना किया गया। जनपद में स्नातक निर्वाचन के लिए 21 तथा शिक्षक निर्वाचन के लिए 13 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं। मतदान 23 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक कराया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशन में पोलिंग पार्टियों को निर्वाचन संबंधी आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराकर रवाना किया गया। इस दौरान अधिकारियों एवं मतदान कार्मिकों को निर्वाचन प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी मतदान कार्मिक निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें और अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ करें। सभी मतदेय स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखी जाएं, ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखने तथा निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी करने पर जोर दिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |