Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक।

साइबर अपराध से बचाव, हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी


सोनभद्र। 22 अक्टूबर। मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत गुरुवार को मॉडल मिशन शक्ति केंद्र रॉबर्ट्सगंज में महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं और महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित कानूनों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मिशन शक्ति प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव एवं महिला थाना प्रभारी रीता यादव ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों 1090, 1076, 1098, 102, 108, 181 और 112 के बारे में बताया। वहीं, साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी देते हुए ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए गए। उन्हें अनजान लिंक पर क्लिक न करने, अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा करने में सावधानी बरतने और साइबर ठगी होने पर तत्काल शिकायत करने के प्रति जागरूक किया गया।
इस दौरान मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, ग्रामीण आवास योजना, महिला पेंशन योजना एवं वृद्धावस्था पेंशन योजना सहित केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही बालश्रम, बाल विवाह और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक करते हुए पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को उपलब्ध कानूनी सहायता और सुरक्षा उपायों के बारे में बताया गया।
सोनभद्र पुलिस की ओर से मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण सुनिश्चित करने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |