Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: टीसीएस रूरल आईटी क्विज में कृषेश कुमार पाण्डेय ने प्रदेश में हासिल किया द्वितीय स्थान

घोरावल के जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के छात्र ने बढ़ाया सोनभद्र का मान, विद्यालय में खुशी का माहौल

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के घोरावल स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के कक्षा 12 के मेधावी छात्र कृषेश कुमार पाण्डेय ने टीसीएस रूरल आईटी क्विज प्रतियोगिता में प्रदेश स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय सहित क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

27 अक्टूबर 2026 को वाराणसी स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के स्वतंत्रता भवन में टीसीएस रूरल आईटी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय घोरावल, सोनभद्र के चार विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इनमें कक्षा नौ के प्रीतम शुक्ला, कक्षा 10 के विकास, कक्षा 11 के शिवम पाण्डेय तथा कक्षा 12 के कृषेश कुमार पाण्डेय शामिल रहे।

प्रतियोगिता में कृषेश कुमार पाण्डेय ने सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) एवं सामान्य ज्ञान से जुड़े सवालों का उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ सामना करते हुए प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया। उनकी इस सफलता ने विद्यालय के साथ पूरे जनपद को गौरवान्वित किया है।

कृषेश की इस उपलब्धि को उनकी प्रतिभा, ज्ञान और मेहनत का परिणाम माना जा रहा है। उनकी सफलता से अन्य विद्यार्थियों को भी पढ़ाई और तकनीकी ज्ञान के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |