Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: रॉबर्ट्सगंज हुआ प्रसव बनारस हुआ महिला की मौत, निजी अस्पताल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेस।

प्रसव के बाद महिला की मौत, निजी अस्पताल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेस।

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों ने अस्पताल में इलाज के दौरान तबीयत बिगड़ने और बाद में रेफर किए जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में 22 अक्टूबर 2026 को शिकायती पत्र देकर संबंधित अस्पताल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की गई है।

शिकायती पत्र के अनुसार, चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम भभाइच निवासी मिथिलेश मौर्य की पत्नी कंचन मौर्य को प्रसव के लिए 14 अक्टूबर 2026 की भोर में रॉबर्ट्सगंज की न्यू कॉलोनी स्थित रामा हॉस्पिटल फ्रैक्चर एंड सर्जिकल सेंटर में भर्ती कराया गया था। यहां ऑपरेशन के जरिए बच्चे का जन्म कराया गया। आरोप है कि 17 अक्टूबर को महिला की तबीयत अधिक बिगड़ने पर उसे रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए वाराणसी ले गए, जहां 22 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई।

मृतका के परिजन रंजीत मौर्य ने अपने शिकायती पत्र में संबंधित अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि रामा हॉस्पिटल फ्रैक्चर एंड सर्जिकल सेंटर निर्धारित पते पर अनधिकृत रूप से संचालित हो रहा है।

शिकायत के आधार पर संबंधित अधिकारी से अस्पताल के विरुद्ध नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की गई है। मामले में अस्पताल की ओर से कोई पक्ष सामने नहीं आया है। महिला की मौत के कारणों और अस्पताल के संचालन की वैधता के संबंध में आधिकारिक जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |