Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः शिक्षक निर्वाचन में मतदान के लिए पात्र कर्मचारियों को मिलेगा विशेष आकस्मिक अवकाश


23 अक्टूबर को होगा गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन का मतदान, मताधिकार के प्रयोग के लिए अवकाश अनुमन्य


अमेठी। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के तहत आगामी 23 अक्टूबर 2026 को मतदान कराया जाएगा। इस अवसर पर जनपद अमेठी के उन सभी कर्मचारियों को विशेष आकस्मिक अवकाश अनुमन्य किया जाएगा, जो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से होने वाले विधान परिषद के निर्वाचन में मतदान करने के लिए वैध मतदाता हैं। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमेठी शशांक चैधरी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में सामान्य प्रशासन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार मतदान दिवस पर मताधिकार का प्रयोग करने के लिए संबंधित पात्र कर्मचारियों को विशेष आकस्मिक अवकाश की सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह अवकाश केवल उन्हीं कर्मचारियों को अनुमन्य होगा, जो गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन में मतदान करने के लिए बोनाफाइड मतदाता हैं। पात्र कर्मचारी 23 अक्टूबर 2026 को इस सुविधा का लाभ लेकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |