सोनभद्र। मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार को रॉबर्ट्सगंज तहसील में मंडलायुक्त राजेश प्रकाश की अध्यक्षता में विशेष पिंक संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनते हुए उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।
चारों तहसीलों में कुल 209 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 33 का मौके पर निस्तारण किया गया। इनमें महिलाओं से संबंधित 18 शिकायतें शामिल रहीं। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने भी अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता बरतने तथा लापरवाही न करने के निर्देश दिए।
