Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

निर्माण सामग्री के साथ गुडवक्ता की भी थर्ड पार्टी जांच कराने के आदेश, गुणवत्ता से समझौता नहीं-Dm

झारोकला इंटर कॉलेज निर्माण में ढिलाई पर डीएम सख्त, 15 दिसंबर तक कार्य पूरा करने के निर्देश।

सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने दुद्धी क्षेत्र स्थित निर्माणाधीन राजकीय इंटर कॉलेज झारोकला का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कार्य की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी मिलने पर जिलाधिकारी ने संबंधित निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि निर्माण स्थल पर श्रमिकों एवं मिस्त्रियों की संख्या बढ़ाकर कार्य को युद्धस्तर पर कराया जाए और हर हाल में 15 दिसंबर तक विद्यालय भवन का निर्माण पूर्ण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निगरानी कर प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा। उन्होंने निर्माण सामग्री के साथ-साथ गुडवक्ता (गुणवत्ता परीक्षण) की भी थर्ड पार्टी जांच कराने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता या गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गुणवत्ता संबंधी लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय झारोकला में अध्ययनरत छात्राओं से भी संवाद किया। उन्होंने छात्राओं से शिक्षा व्यवस्था, पढ़ाई और विद्यालय की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली तथा शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माणाधीन विद्यालय भवन का कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं समयबद्ध ढंग से पूरा कराया जाए, ताकि क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी दुद्धी अशोक कुमार, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड एस.के. सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राजेश कुमार समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |