Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

तिलक वर्मा ने दूसरे टी20 में रचा इतिहास! तोड़ा इंडोनेशिया के खिलाड़ी का वर्ल्ड रिकॉर्ड


भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के उपकप्तान तिलक वर्मा ने दो कैच पकड़कर एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह टी20 इंटरनेशनल में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने इंडोनेशिया के खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ा है। उन्होंने पहला कैच अर्शदीप सिंह के दूसरे ओवर में पकड़ा, फिर दूसरा कैच भुवनेश्वर कुमार के तीसरे ओवर में उन्होंने डेरिल मिचेल का कैच पकड़ा। यह उनका इस मैच का दूसरा कैच था।

तिलक वर्मा ने एक साल के अंदर बतौर फील्डर सबसे ज्यादा कैच पकड़कर एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है। वह इस साल अब तक 26 कैच पकड़ चुके हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड इंडोनेशिया के डैनिलसन हावो के नाम था, जिन्होंने 2025 में 25 कैच पकड़े थे, जबकि यूएई के मोहम्मद वसीम ने 2024 में 24 कैच लिए थे। मलेशिया के शर्विन मुनियांडी ने 2025 में 21 कैच लपके थे। युगांडा के ब्रायन मसाबा ने 2023 में 20 कैच और बांग्लादेश के तंजीद हसन ने 2025 में 20 कैच लपके थे।

मुकाबले की बात करें तो टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पारी की शुरुआत में ये फैसला सही साबित होता हुआ दिखा। अर्शदीप सिंह ने अपने पहले ही ओवर में टीम इंडिया को बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने टिम सीफर्ट को आउट किया। इसके बाद भुवनेश्वर कुमार ने डेरिल मिचेल का विकेट लिया। 4 साल बाद भारतीय टीम में वापसी करने वाले अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को अपने पहले विकेट के लिए काफी लंबा इंतजार करना पड़ा।

वेस्टइंडीज के खिलाफ उनकी वापसी तो हुई थी, लेकिन बारिश की वजह से मैच रद्द होने के कारण उन्हें गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिल पाया। इसके बाद, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में जब उन्हें मौका मिला, तो उनकी गेंदबाजी काफी महंगी साबित हुई और उन्होंने 4 ओवर में 49 रन खर्च कर दिए, वहां उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला। आखिरकार, अब जाकर दूसरे टी20 मुकाबले में उन्हें अपनी पहली सफलता मिली है और इस तरह भुवी ने पूरे 1434 दिन बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में कोई विकेट हासिल किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |