Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

जायस: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत


जायस/अमेठी। जिले के जायस थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा जगदीशपुर मोड़ के पास हुआ, जहां अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, मुंशीगंज थाना क्षेत्र के टेरी गांव निवासी धर्मपाल यादव (45) अपने गांव के साथी जितेन्द्र कुमार (30) के साथ सोमवार को मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान जायस थाना क्षेत्र के जगदीशपुर मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जायस पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने धर्मपाल यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि जितेन्द्र कुमार का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।जायस थाना प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि दूसरा घायल है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। अज्ञात वाहन की पहचान और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |