Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शुकुलबाजार: नम आंखों से मां को विदाई, जयकारों के बीच भावुक हुए भक्त


शुकुलबाजार/अमेठी। मां दुर्गा की विदाई के समय श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। माता के जयकारों और भक्तिमय माहौल के बीच श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जन के लिए विदा किया। विदाई के दौरान भक्तों ने मां से सुख-समृद्धि, खुशहाली और परिवार की मंगलकामना करते हुए अगले वर्ष फिर से आने की प्रार्थना की। मां की विदाई के साथ पूरा  क्षेत्र जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा। वातावरण में भक्ति, आस्था और भावुकता का अनूठा संगम देखने को मिला। नवरात्र के दिनों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और आराधना में लीन रहे श्रद्धालुओं के लिए विसर्जन का क्षण भावुक करने वाला रहा। मां की प्रतिमा के सामने श्रद्धालुओं ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया और सुख-शांति की कामना की। भक्तों ने नम आंखों से मां को विदाई देते हुए अगले वर्ष फिर से आगमन की कामना की। इस दौरान माता के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह के बीच प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रतिमा विसर्जन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। थाना अध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली। थाना क्षेत्र के प्रमुख चैराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे। विसर्जन मार्ग पर भी लगातार निगरानी रखी गई, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़ैं पुलिस टीम ने विसर्जन के दौरान भीड़ की गतिविधियों पर नजर बनाए रखी। प्रमुख स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए सतर्कता बरती गई। पुलिस प्रशासन की सक्रियता के बीच प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। मां दुर्गा की विदाई के समय श्रद्धालुओं ने माता से अपने परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। भक्तों के चेहरों पर जहां मां की विदाई का दुख दिखाई दिया, वहीं अगले वर्ष फिर से मां के आगमन की उम्मीद भी नजर आई। जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने मां को विदा किया और उनसे सभी के जीवन में सुख, शांति और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की। विसर्जन कार्यक्रम के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की मुस्तैदी की स्थानीय लोगों ने सराहना की। धार्मिक आस्था और आपसी सौहार्द के बीच मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इसके साथ ही नवरात्र पर्व के धार्मिक आयोजनों का समापन भावुक और भक्तिमय माहौल में हुआ। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष संदीप सोनी, गोविंद कौशल, लाला अमरचंद कौशल, भवानी कौशल, मदन चंद कौशल, पत्रकार मुकेश शुक्ला, प्रधान प्रतिनिधि जगदीश पाल , विजय शुक्ला, प्रधान प्रत्याशी शुभम गुप्ता, बबलू गुप्ता, जानकी गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |