Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

फिल्म लागी छूटे ना का म्यूजिक और ट्रेलर हुआ लांच


मुंबई  आगामी हिंदी फिल्म लागी छूटे ना का म्यूजिक और ट्रेलर लॉन्च मुंबई में आयोजित किया गया। इस मौके पर फिल्म के निर्देशक आनंद कुमार तिवारी, मशहूर गायक शाहिद माल्या, गायिका प्रियंका सिंह, सना अज़ीज़ और को-प्रोड्यूसर आरती श्रीवास्तव मौजूद रहे। फिल्म की कहानी लखनऊ की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें शहर की संस्कृति, स्थानीय बोलचाल और वहां के माहौल को खास अहमियत दी गई है।


फिल्म के निर्देशक आनंद कुमार तिवारी ने कहा कि लागी छूटे ना मेरे लिए एक खास फिल्म है। इसकी कहानी लखनऊ की मिट्टी, वहां की संस्कृति और लोगों की सहज बोलचाल से जुड़ी है। हम चाहते थे कि दर्शक फिल्म देखते हुए इस शहर की आत्मीयता और प्रेम कहानी की भावनाओं को महसूस कर सकें। फिल्म में स्थानीय कलाकारों और क्रू को शामिल करना भी इसी सोच का हिस्सा रहा है।


गायक शाहिद माल्या ने फिल्म के संगीत से जुड़ने के अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा, “किसी प्रेम कहानी के लिए गाना हमेशा खास अनुभव होता है, क्योंकि संगीत उसके जज़्बातों को दर्शकों तक पहुंचाने का काम करता है। लागी छूटे ना का संगीत कहानी की भावनाओं के साथ जुड़ा हुआ है। उम्मीद है कि फिल्म के गाने श्रोताओं के दिलों तक पहुंचेंगे और उन्हें पसंद आएंगे।”


आनंद मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी लागी छूटे ना में आशुतोष कुमार, दीपरा मिश्रा और शालू सिंह प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन आनंद कुमार तिवारी ने किया है। लखनऊ की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म 13 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |