Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शुकुलबाजार: नवरात्रि और दशहरा को लेकर पुलिस सतर्क! पैदल व मोटरसाइकिल से निकाला फ्लैग मार्च


शुकुलबाजार/अमेठी। आगामी नवरात्रि और दशहरा त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए स्थानीय पुलिस सतर्क हो गई है। शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत थाना अध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने शुकुल बाजार कस्बे में पैदल गश्त के साथ मोटरसाइकिल से फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस टीम ने कस्बे के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल की सक्रियता से लोगों में सुरक्षा का भरोसा दिखाई दिया। पुलिस ने त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अपनी तत्परता का संदेश दिया। थाना अध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में निकाले गए फ्लैग मार्च का उद्देश्य त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना, असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखना और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करना है। पुलिस प्रशासन ने त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |