Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: नवरात्रि पर कीर्ति और गौरी को मिला स्नेह, उपहार लेकर पहुंचीं आकांक्षा समिति की अध्यक्ष आरुषी मिश्रा

हमारी कीर्ति अभियान’ के तहत बच्चियों को परिवार का प्यार और सुरक्षित भविष्य दिलाने पर जोर

सोनभद्र, 12 अक्टूबर। नवरात्रि के पावन अवसर पर ‘हमारी कीर्ति अभियान’ के तहत मिशन शक्ति के अंतर्गत आकांक्षा समिति की अध्यक्ष आरुषी मिश्रा अपनी टीम के साथ वन स्टॉप सेंटर स्थित दत्तक ग्रहण इकाई पहुंचीं। यहां उन्होंने आवासित बच्चियों कीर्ति और गौरी से मुलाकात कर उन्हें उपहार भेंट किए और प्यार-दुलार के साथ स्नेह जताया। बच्चियों से मिलकर आरुषी मिश्रा भावुक हो गईं और उनके सुखद भविष्य की कामना की।

इस दौरान आरुषी मिश्रा ने जनपदवासियों से ‘हमारी कीर्ति अभियान’ से जुड़कर बच्चियों के जीवन में खुशियां लाने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोग अपनी सामर्थ्य और इच्छानुसार बच्चियों के लिए उपहार भेंट कर उनके प्रति अपनत्व और स्नेह व्यक्त कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को प्यार, सुरक्षा और परिवार का स्नेह पाने का अधिकार है। परिवार का अपनापन और सुरक्षित वातावरण बच्चों के जीवन को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हर बच्ची को ऐसा परिवार मिलना चाहिए, जहां उसे भरपूर प्यार, संरक्षण और बेहतर भविष्य मिल सके।

आकांक्षा समिति की अध्यक्ष ने बच्चियों कीर्ति और गौरी को स्नेहिल परिवार का साथ दिलाने के उद्देश्य से नियमानुसार दत्तक ग्रहण प्रक्रिया शीघ्र पूरी कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चियों को परिवार का प्यार और संरक्षण मिलना उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। उन्होंने जनपदवासियों से इस अभियान में सहयोग कर बच्चियों के जीवन में खुशियां लाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मुख्यालय आकांक्षा गौतम, प्रोबेशन अधिकारी इंद्रावती, दत्तक ग्रहण इकाई की अधीक्षिका पुष्पांजली, वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक दीपिका सिंह, आकांक्षा समिति की सदस्य नीरा जलान, स्नेहील अग्रवाल, त्रिशाला त्रिपाठी, अनिता थरद सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |