गौरीगंज: सपा कार्यालय में डॉ. राममनोहर लोहिया को नमन
October 12, 2026
गौरीगंज /अमेठी। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय गौरीगंज में सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को महान समाजवादी चिंतक एवं विचारक डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. लोहिया के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें शत्-शत् नमन किया और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित समाजवादी पार्टी के नेताओं ने डॉ. राममनोहर लोहिया के जीवन, संघर्ष और समाजवादी विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय, समानता, लोकतांत्रिक मूल्यों और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित कर दिया। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने के साथ ही अन्याय और असमानता के विरुद्ध संघर्ष करने की प्रेरणा देते हैं। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. लोहिया की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को उसका अधिकार दिलाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। समाजवादी पार्टी उनके सिद्धांतों पर चलते हुए सामाजिक समानता और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव, जिला महासचिव डॉ. अरशद अहमद, घनश्याम सिंह, जियालाल यादव, मनीराम वर्मा, चंद्रशेखर यादव, ओमप्रकाश, शेष नारायण, अर्जुन कुमार, दीपू तिवारी, अशोक यादव, अनिल यादव, मनीष कुमार, मनुपाल, राम अचल यादव, लालजी, विश्वनाथ, राजेश सिंह, अयान खां, शिव दर्शन यादव, सूरज शुक्ला, केडी सरोज, राम नरेश, एडवोकेट राजेश यादव और अजय तिवारी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं फ्रंटल संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
